समाजसेवी सूरज सिंह ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नेमरा। समाजसेवी सूरज सिंह ने नेमरा पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माताजी एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी श्रीमती रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सूरज सिंह ने कहा कि मां का साया उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है। इस अपूरणीय क्षति को शब्दों में व्यक्त करना बेहद कठिन है।

उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

समाजसेवी सूरज सिंह ने दिवंगत रूपी सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 🙏💐

Comments

और नया पुराने