जमशेदपुर। दुर्गापूजा के मद्देनजर शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर आजादनगर थाना में महत्वपूर्ण समीक्षा की गई। बैठक में संगठित अपराध, आर्म्स एक्ट एवं NDPS (मादक पदार्थों से संबंधित अपराध) के मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान C-360 फॉर्म में चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने, अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अलावा स्थायी चेकपोस्ट पारडीह पर मानगो एवं आजादनगर थाना की पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करने को लेकर भी निर्देश दिए गए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और अपराधियों की आवाजाही पर नियंत्रण किया जा सके।
दुर्गापूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखना और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है।
Tags
जमशेदपुर
Comments