धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर पीएम मोदी ने संसद परिसर में अर्पित की श्रद्धांजलि, जनजातीय कलाकारों के साथ मांदर की थाप पर थिरके प्रधानमंत्री



नई दिल्ली : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत की आकर्षक प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके बीच पहुंच गए और उत्साह के साथ जनजातीय कलाकारों का साथ दिया। इस दौरान उन्होंने लकड़ी से बने पारंपरिक वाद्य यंत्र को बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

प्रधानमंत्री की इस सहभागिता ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरा परिसर जनजातीय लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत से गूंज उठा। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को याद करने का अवसर बना।

Comments

और नया पुराने