कमलपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, 286 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बरामद शराब की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर हुई कार्रवाई

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमलपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न ब्रांड की कुल 286 बोतल विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 62.985 लीटर बताई गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम ने अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध यह छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से गणेश महतो नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार बरामद विदेशी शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 70 हजार रुपये है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Comments

और नया पुराने