जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस' के तहत बागबेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध जुआ संचालन के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Tags
जमशेदपुर
Comments