जमशेदपुर। धनतेरस पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न बाजारों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास विशेष निगरानी और सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान महिला शक्ति कमांडो की टीम ने बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की ओर से प्रभावी गश्ती और निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना, बाजार आने-जाने वाले लोगों एवं व्यवसायियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखना है।
जमशेदपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि धनतेरस एवं दीपावली के दौरान सतर्क और सजग रहें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामान्य परिस्थिति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था लगातार जारी रहेगी।
Tags
जमशेदपुर
Comments