जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में आयोजित हुए कार्यक्रमजमशेदपुर: भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके विचारों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें और भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी राजनीति के प्रमुख विचारक और पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी जयंती जिला कार्यालय के साथ-साथ जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों और बूथों पर श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई।संजीव सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार को आगे बढ़ाया।
उनके अनुसार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सादगीपूर्ण और संघर्षपूर्ण जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा देता है।
जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में हुआ आयोजनभाजपा जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत सभी 28 मंडलों में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और बूथ सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन ए. सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, सुधांशु ओझा, राजन सिंह, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, रमेश बास्के, उपेंद्र गिरी, अमित मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
जमशेदपुर
Comments