मिशन मुस्कान की पहल लाई चेहरे पर मुस्कान, मानगो थाना पुलिस ने गुम हुए 7 मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को सौंपे


जमशेदपुर: गुम हुए मोबाइल फोन को वापस उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन मुस्कान के तहत मानगो थाना पुलिस को सफलता मिली है। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुम हुए 7 मोबाइल फोन बरामद किए और आवश्यक जांच एवं सत्यापन के बाद उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया।पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को मानगो थाना परिसर में गुम हुए मोबाइल फोन के वास्तविक धारकों की पहचान और दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई।

 इसके बाद सभी 7 मोबाइल फोन संबंधित धारकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय से मोबाइल फोन गुम होने के कारण परेशान लोगों को जब उनका मोबाइल वापस मिला तो उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने मानगो थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस का कहना है कि मिशन मुस्कान के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है। इस तरह की कार्रवाई से लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ पुलिस के प्रति आम लोगों का विश्वास भी मजबूत होता है।

मानगो थाना पुलिस द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए किए गए प्रयासों के बाद 7 लोगों को उनके मोबाइल वापस मिल सके। 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल या अन्य महत्वपूर्ण सामान गुम होने की स्थिति में इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई कर उसे बरामद करने का प्रयास किया जा सके।

Comments

और नया पुराने