जमशेदपुर: शहर में मोबाइल छिनतई की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला जवाहर नगर रोड नंबर-15 से सामने आया है, जहां काम से घर लौट रही एक युवती को अज्ञात उचक्कों ने निशाना बनाते हुए उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर रोड नंबर-15 निवासी जगत यादव की पुत्री सुमन कुमारी काम खत्म कर अपने घर लौट रही थीं। बताया जाता है कि वह ब्रह्मा पथ के रास्ते अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया।
घटना इतनी अचानक हुई कि सुमन को संभलने या बदमाशों का पीछा करने तक का मौका नहीं मिल सका। मोबाइल छिनने के बाद उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
हालांकि, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।बढ़ती छिनतई की घटनाओं से लोगों में नाराजगीघटना के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मोबाइल छिनतई और चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी होने से आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है।
लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और छिनतई की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाशघटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
पुलिस घटना के समय युवती के आने-जाने वाले रास्ते और आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।फिलहाल अज्ञात उचक्कों के खिलाफ जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
Tags
जमशेदपुर
Comments