जमशेदपुर: जन्मजात हृदय रोग और कटे होंठ एवं तालु की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए रोटरी क्लबों की ओर से चलाए जा रहे सेवा अभियान के तहत करीम सिटी कॉलेज, साकची में रविवार को निःशुल्क मेगा स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।
जमशेदपुर के छह रोटरी क्लब—रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, जमशेदपुर, स्टील सिटी, डालमा, फेमिना और नेक्स्ट जेन—ने संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट गिफ्ट ऑफ लाइफ और प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत कैंप आयोजित किया।कैंप में कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे करीब 150 लोगों की जांच की गई।
जांच के दौरान VSD/ASD यानी दिल में छेद के 10 पक्के मामले चिन्हित किए गए। वहीं कटे होंठ एवं तालु के 7 मामले भी सामने आए।10 बच्चों का रोटरी कराएगा निःशुल्क ऑपरेशनस्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित दिल में छेद के 10 बच्चों को आगे की सर्जरी के लिए रोटरी की ओर से सहयोग दिया जाएगा।
इन बच्चों को कोयंबटूर, नागपुर, मुंबई और हैदराबाद के सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में निःशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजे जाने की जानकारी दी गई।आयोजकों के अनुसार, बच्चों के आने-जाने, रहने और ऑपरेशन का पूरा खर्च रोटरी द्वारा वहन किया जाएगा।
वहीं कटे होंठ एवं तालु के 7 चिन्हित मामलों का सुधारात्मक ऑपरेशन कोलकाता के एस.वी.एस. मारवाड़ी हॉस्पिटल में निःशुल्क कराने की व्यवस्था की जाएगी।दो साल पहले ऑपरेशन कराए बच्चे फिर पहुंचे कैंप में कैंप का सबसे भावुक क्षण उस समय आया, जब दो ऐसे बच्चे भी यहां पहुंचे, जिनके दिल की सर्जरी करीब दो वर्ष पहले इसी अभियान के माध्यम से कराई गई थी।
आयोजकों के अनुसार, दोनों बच्चे अब स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं। इन बच्चों की मौजूदगी ने रोटरी के सेवा अभियान से जुड़े लोगों और कैंप में पहुंचे परिवारों का उत्साह बढ़ाया।
डॉ. विनिता सिंह ने किया उद्घाटनकैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. विनिता सिंह, जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, टाटा स्टील ने किया। उन्होंने रोटरी की पहल की सराहना करते हुए जन्मजात हृदय दोष तथा कटे होंठ एवं तालु जैसी समस्याओं की समय पर जांच और उपचार के महत्व पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहम्मद रियाज अहमद, प्राचार्य, करीम सिटी कॉलेज ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और ऐसे मानवीय सेवा कार्यों के लिए कॉलेज की ओर से सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। कॉलेज परिसर इस आयोजन के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुई।
डॉ. रीता झा ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि रोटेरियन गुरप्रीत भाटिया ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि का परिचय रोटरी स्टील सिटी की अध्यक्ष रोटेरियन उमंग झुनझुनवाला ने कराया। अतिथियों को स्मृति चिह्न जोनल हेड रोटेरियन सीमा कुमार और प्रोजेक्ट चेयरपर्सन रोटेरियन दीप्ति सिंह ने प्रदान किए।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बच्चों की जांचकैंप में रोटरी एवं टाटा मोटर्स अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों, आरोग्यम के चिकित्सा कर्मचारियों तथा सत्य साईं अस्पताल के स्वयंसेवकों ने बच्चों की स्क्रीनिंग और जांच में सहयोग किया।
कैंप के सफल आयोजन में असिस्टेंट गवर्नर्स रोटेरियन नीता अग्रवाल, प्रमोद दुबे और शिवानी गोयल, जोनल हेड्स सीमा कुमार और मधुमिता संत्रा, प्रोजेक्ट चेयर्स अभिजीत मित्रा, दीप्ति सिंह और जितेश कुमार (आरोग्यम), इवेंट चेयर अनुपमा सहगल, डॉ. उधम सिंह, करीम सिटी कॉलेज रोटरैक्ट क्लब के मॉडरेटर तथा डीआरआरई अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजकों ने रचनात्मक पोस्टर एवं रील्स के लिए रोटेरियन अंजनी निधि, लॉजिस्टिक्स के लिए डॉ. उधम सिंह और मिनरल वाटर उपलब्ध कराने के लिए डीप एंड सन्स के प्रति विशेष आभार जताया।
Tags
जमशेदपुर
Comments