6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद अपहृत बच्चा सुरक्षित बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत एक बच्चे को महज 6 घंटे की लगातार कार्रवाई के बाद सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस की टीम ने बच्चे को अपहरणकर्ता के चंगुल से सकुशल बाहर निकाला।पुलिस के अनुसार, बच्चे की बरामदगी के बाद उसे सुरक्षित उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया गया। 

बच्चे के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जमशेदपुर पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्रवाई करती है।तत्परता • समर्पण • सुरक्षित रेस्क्यूजमशेदपुर पुलिस — हर बच्चे की सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।

Comments

और नया पुराने