जमशेदपुर पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह, बोलीं—ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे संगठन को मजबूत

जमशेदपुर पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह, बोलीं—ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे संगठन को मजबूत

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह संगठनात्मक प्रवास के तहत जमशेदपुर पहुंचीं। उनके आगमन पर महिला मोर्चा की स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया।

पत्रकारों से बातचीत में डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा में दो बार महामंत्री की जिम्मेदारी निभाने के बाद इस कार्यकाल में उनका जमशेदपुर प्रवास विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कोल्हान क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि यहां की महिला कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण हमेशा मजबूत रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरा महिला मोर्चा शक्ति, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा। जमशेदपुर महानगर से महिला मोर्चा की संगठनात्मक शक्ति को और मजबूती मिलेगी।

अपने प्रवास के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं का स्नेह और वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सभी महिला कार्यकर्ता मिलकर अपने अनुभवों का उपयोग करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का प्रयास करेंगी।

इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Comments

और नया पुराने