धलभूमगढ़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री सुदिव कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि


धलभूमगढ़: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को झामुमो धलभूमगढ़ प्रखंड समिति की ओर से प्रखंड पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

श्रद्धांजलि सभा में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुदिव कुमार सोनू का निधन पार्टी और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

 उनके निधन से झामुमो परिवार ने एक समर्पित नेता को खो दिया है।श्रद्धांजलि सभा में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, जिला उपाध्यक्ष प्रणब महतो, मुखिया बिक्रम टुडू, कमल मंडल, महिला नेत्री फुलमनी टुडू, जीवन हेंब्रम, लखन हांसदा, बापी बनर्जी, प्रदीप कुमार राय, दुलाराम सोरेन, लाखाई बासके, धीरेन पाल, सुबोध मुर्मू, विनोद चौबे, जननी टुडू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

और नया पुराने