जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित मुर्दा मैदान में मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की जानकारी मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास के इलाके की भी छानबीन कर रही है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मानव कंकाल किसका है और यह वहां कैसे पहुंचा। पुलिस कंकाल की पहचान कराने के साथ-साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है। पहचान और मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
Tags
जमशेदपुर क्राइम
Comments