सिदगोड़ा में SSP के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई, लोडेड देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार


जमशेदपुर: एसएसपी के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सिदगोड़ा थाना पुलिस लगातार गश्त और जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद और टाइगर मोबाइल के जवान मोहम्मद तबरेज सिविल ड्रेस में क्षेत्र में निगरानी कर रहे थे।

इसी दौरान सिदगोड़ा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्क के पास दो युवक शराब पीते हुए दिखाई दिए। थाना प्रभारी ने तत्काल गश्ती दल को मौके पर बुलाया। इसके बाद एसआई विकास सिंह द्वारा दोनों युवकों की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान युवकों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

 पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाना लाया गया।पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके पास हथियार कहां से आया और वे इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से करने वाले थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Comments

और नया पुराने