आसंगी चेकडैम में फिर हादसा, दो युवक डूबे; अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू, दो महीने में तीसरी बड़ी घटना


आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी स्थित खरकई नदी के चेकडैम में रविवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। चेकडैम में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। डूबे युवकों की पहचान मिरूडीह निवासी शुभम शर्मा और बनतानगर निवासी सोनू लोहार के रूप में बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। 

अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की संभावना है।घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में चेकडैम के पास पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो महीने में तीसरा बड़ा हादसाआसंगी चेकडैम में लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 4 जुलाई 2026 को यहां नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए थे, जिनकी मौत हो गई थी। इसके बाद अगस्त में एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक छात्र मीर तनवीर हसन की भी इसी चेकडैम में डूबने से मौत हुई थी।

 चार दिन बाद उसका शव सोनारी के दोमुहानी से बरामद किया गया था।लगातार हादसों के बाद अगस्त में जिला प्रशासन ने आसंगी चेकडैम को डेंजर जोन घोषित करते हुए प्रवेश पर रोक से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाया था। इसके बावजूद रविवार को दो और युवकों के डूबने की घटना ने प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों और उनकी प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments

और नया पुराने