जमशेदपुर। राहरगोरा स्थित मैक्स’स बॉयस क्लब की ओर से आयोजित भव्य गणेश पूजा का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच हुआ। पूजा के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पंचायत प्रमुख पानी सोरेन उपस्थित रहे।समारोह में जिला पार्षद कुसुम पुर्ति, समाजसेवी सौरव राहुल, समाजसेवी संजय मलाकार, समाजसेवी महेंद्र मुर्मू, विश्वजीत भगत और मनोज यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।पूजा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समिति की ओर से आकर्षक एवं भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
आयोजन को सफल बनाने में जगतार सिंह, आशीष झा, राजू लहरी, राजन भगत, राहुल, ऋतिक, दिनेश, सागर, मुकेश ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, सोनू ठाकुर, राजा ठाकुर और अमर ठाकुर सहित समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।वहीं पंडाल निर्माण में अमन शर्मा, आकाश शर्मा और राहुल शर्मा सहित पूरी टीम ने विशेष मेहनत की।
समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पूजा पंडाल पहुंचकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
Tags
जमशेदपुर
Comments