जमशेदपुर। रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट परिसर में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।
सरयू राय ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के रचनात्मक आयोजनों से बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और प्रतिभा को विकसित होने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बच्चों से अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।अशोक गोयल ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए लगातार ऐसे मंच उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आगे भी अपनी कला को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉ. एस.के. मित्रा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान चित्रांकन शिक्षक रोहित ने बच्चों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
आयोजन को सफल बनाने में रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सोमनाथ बनर्जी के नेतृत्व में रेनू बनर्जी, श्यामा प्रसाद बनर्जी, रवीन्द्र नाथ बनर्जी, रानी बनर्जी और सुजाता लक्ष्मी ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।
आयोजन में अशोक कुमार की भी विशेष भूमिका रही।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कला-कौशल को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरते हुए अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।
Tags
जमशेदपुर
Comments