चुनाव आयोग की विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को चुनाव आयोग से जुड़ी कथित विसंगतियों के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मार्च और प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता आम बागान मैदान में जुटे। यहां से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और इससे जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
Comments