जमशेदपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संस्था ‘प्रयत्न’ के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करना और जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा के लिए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।शिविर का शुभारंभ संस्था के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान युवाओं, महिलाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।शिविर में चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाणपत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष समर झा ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त को अधिकृत ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा, ताकि आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि ‘प्रयत्न’ संस्था आगे भी सामाजिक एवं मानवीय सेवा से जुड़े ऐसे अभियानों का आयोजन करती रहेगी। संस्था ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विधायक पूर्णिमा दास साहू, कुणाल सारंगी, अमरप्रीत सिंह काले, शिव शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, श्रवण दास, जुगुन पांडे, आनंद बिहारी दुबे, रघुनाथ पांडे, संजीव श्रीवास्तव, शंकर रेड्डी, शैलेश पांडे, शैलेश गुप्ता, बंटी सिंह, सन्नी सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह, चिंटू सिंह, चंदा सिंह, रीना सिंह एवं अंकित शुभम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।संस्था की ओर से दुर्गेश, अंकित, देबाशीष, राहुल, हर्ष, शिबू, सतनाम, राजहंस, रौशन एवं आकाश सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
Tags
जमशेदपुर
Comments