मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में हुआ अनुष्ठान, समिति के सदस्यों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का लिया संकल्प
जमशेदपुर। मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में त्र्यंबक महादेव मंदिर काली पूजा समिति की ओर से शनिवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पंडित विजय पांडे ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। भूमि पूजन के दौरान उपस्थित सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग, समर्पण और एकता के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर समिति के यशवंत सिंह पिंटू, राणा प्रताप सिंह, लोकेश सिंह, सन्नी कौड़ा, बिपिन शर्मा, राहुल पांडे, अंकेश श्रीवास्तव, सचिदानंद सिंह, मुन्ना तिवारी, अजय मिश्रा, बलवंत सिंह, राजू प्रजापति, पम्मी सिंह, श्री राम बाबू, अरुण सिंह, विकास पोद्दार, सोनू दत्ता, प्रिंस कुमार, रंजीत उपाध्याय, विनोद कुमार, आकाश पोद्दार, संजय सावा, अजय कुमार, अंकुश मिश्रा, अतुल मिश्रा, अजय वर्मा, नितेश कुमार, कुश मंडल, भवानी सिंह, विजय राव, सन्नी सिंह, पन्नू कुमार, शीनू राव, दीपक सिंह, गुल्लू चौधरी, पंकज मंडल, अनिमेष कश्यप एवं जीतू सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Tags
जमशेदपुर
Comments