गौ रक्षा का केंद्र बनेगा हिंदू पीठ, झारखंड के प्रधान कार्यालय का होगा उद्घाटन: सुमित खंडेलवाल



गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौहत्या पर प्रतिबंध की मांग को लेकर जुटेंगे हजारों गौ भक्त, संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का भी होगा आयोजन

जमशेदपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के संभाग प्रभारी सुमित खंडेलवाल ने कहा कि हिंदू पीठ को गौ रक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से शनिवार, 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे हिंदू पीठ में अभियान के झारखंड प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के नेतृत्वकर्ता राष्ट्र संत आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी सोमेंद्र महाराज के हाथों संपन्न होगा।

सुमित खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों गौ भक्तों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान देश में गौ माता की हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर संकल्प लिया जाएगा। साथ ही जम्मू वाले बाबा जी के नेतृत्व में संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद, चेंबर ऑफ कॉमर्स, अग्रवाल सम्मेलन, हिंदू पीठ और अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेवा से जुड़े कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गौ रक्षा, गौ सम्मान और गौ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Comments

और नया पुराने