जमशेदपुर। 22वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में झारखंड सशस्त्र पुलिस-06, जमशेदपुर द्वारा ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीतने के बाद बुधवार, 22 जुलाई 2026 को वाहिनी मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समादेष्टा श्री राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और झा.स.पु.-06 का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।सम्मान समारोह में श्रीमति झानो हांसदा, पुलिस उपाधीक्षक/गृहपाल (नि.(स)) सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और उनकी मेहनत व अनुशासन की प्रशंसा की गई।
Tags
जमशेदपुर
Comments