जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बीते 17 जुलाई की बताई जा रही है, जबकि आरोपी को स्थानीय निवासियों ने 19 जुलाई को पकड़कर पुलिस के हवाले करने की तैयारी की।
पड़ोस का ही है आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले 26 वर्षीय गोगाई कर्मकार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया था।रविवार को लौटा तो फूटा लोगों का गुस्सा:रविवार (19 जुलाई) को जब आरोपी वापस देवनगर पहुँचा, तो स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को रस्सी से बाँध दिया, जूते की माला पहनाई और जमकर पिटाई की।
फिलहाल परिजनों ने इस पुरे मामले की लिखिति शिकायत स्थानीय थाना मे नहीं दी है
Tags
जमशेदपुर
Comments