मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में किसान पाठशालाओं की प्रगति का लिया जायजा, सभी केंद्रों को अधिक प्रभावी बनाने के दिए निर्देश


रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान गढ़वा स्थित किसान पाठशाला सहित राज्यभर में संचालित किसान पाठशालाओं की प्रगति की समीक्षा की।बैठक में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित किसान पाठशालाओं के कार्यों का मूल्यांकन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसान पाठशालाओं की शुरुआत का उद्देश्य किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक सलाह, उन्नत खेती की विधियां और बेहतर कृषि प्रबंधन की जानकारी पहुंचाना है, ताकि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकें और उनकी आय में वृद्धि हो।समीक्षा के दौरान पाया गया कि राज्य की कुछ किसान पाठशालाएं बेहतर कार्य कर रही हैं, 

जबकि कुछ पाठशालाओं के संचालन और कार्यप्रणाली में अभी और सुधार की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी किसान पाठशालाओं को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं परिणामोन्मुख (रिजल्ट ओरिएंटेड) बनाया जाए। 

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के प्रत्येक किसान तक गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक कृषि तकनीक और वैज्ञानिक जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचे, जिससे कृषि उत्पादन बढ़े और किसानों की आय में सुधार हो सके।

Comments

और नया पुराने