जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास चापड़ लेकर पहुंचे बदमाश, दुकानदार से रंगदारी की मांग; विरोध पर हमला, एक हिरासत में क्या तथाकथित पत्रकारों की मिली भगत


जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल के सामने सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवक कथित तौर पर चापड़ लेकर एक दुकानदार के पास पहुंचे और उससे रंगदारी की मांग करने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों का नेतृत्व नंदू लोहार कर रहा था। 

दुकानदार द्वारा रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोप है कि बदमाशों ने चापड़ से हमला कर दिया, जिससे दुकानदार के हाथ में चोट लग गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार का इलाज कराया जा रहा है।प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी वसूली के प्रयास से जुड़ा बताया जा रहा है। 

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : इस घटना की पुष्टि न्यूज़ टाइम्स झारखण्ड नहीं करता 

Comments

और नया पुराने