जमशेदपुर: दिनांक 20 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा जादूगोड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के सभी अभिलेखों, रजिस्टरों एवं अन्य रिकॉर्ड का गहन अवलोकन किया गया।निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने अभिलेखों के समुचित संधारण, अद्यतन रख-रखाव तथा थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी अभिलेखों एवं रिकॉर्ड को नियमानुसार संधारित करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।
Tags
जमशेदपुर
Comments