जमशेदपुर, 08 सितंबर। झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) कार्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा में नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद एवं उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार समेत जेएनएसी के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
Tags
जमशेदपुर
Comments