जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर गोल्डन टाउन स्थित सैटिन पिंक सैलून की आड़ में 12 लोगों से करीब 2 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है।
आरोप है कि फ्रेंडली लोन, बिजनेस पार्टनरशिप और सैलून में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लिए गए और समय पर रकम लौटाने का भरोसा दिया गया।मामले में बिष्टुपुर ओल्ड सर्किट हाउस एरिया निवासी शुभंकर चटर्जी की लिखित शिकायत पर सोनारी पुलिस ने सैलून संचालक पूनम अरोड़ा, उनके पति अरोड़ा और बेटे सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 316(2), 318(4), 351(3), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक दिसंबर 2024 से मई 2026 के बीच आरोपियों ने पीड़ितों को फ्रेंडली लोन, बिजनेस पार्टनरशिप और सैलून में निवेश के नाम पर रकम लगाने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षित निवेश और समय पर भारी मुनाफा लौटाने का भरोसा देकर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये लिए गए।
12 लोगों से ली गई रकमपुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ितों में हरजींदर सिंह उर्फ प्रिंस से 16.20 लाख, मनीष राजेजा से 21.40 लाख, नवीन अग्रवाल से 36.50 लाख, मोनेंद्र कुमार तेजरीवाल से 36.50 लाख, राजेंद्र झामका उर्फ राजू से 25 लाख, पारस अग्रवाल से 25 लाख, शुभंकर चटर्जी से 17.20 लाख, अंकित सेठी से 17 लाख, राहुल कुमार प्रसाद से 14 लाख, विकास कुमार से 14 लाख, सतेंद्र पाल सिंह से 12.50 लाख, मुकेश कुमार यादव से 10.50 लाख और राकेश कुमार सिंह से 6 लाख रुपये की रकम का उल्लेख किया गया है।
चैट और बैंक खातों की होगी जांचपुलिस अब आरोपियों और पीड़ितों के बीच हुए व्हाट्सऐप चैट, पेमेंट रिसीट, बैंक ट्रांसफर रिकॉर्ड और ऑडियो रिकॉर्डिंग को जांच का हिस्सा बनाएगी। इसके साथ ही सैलून से जुड़े बैंक खातों, यूपीआई आईडी और तीसरे पक्ष के खातों की भी जांच की जाएगी।
पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के साथ कथित ठगी की रकम से अर्जित चल-अचल संपत्ति का ब्योरा भी जुटाएगी। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि कथित तौर पर इतनी बड़ी रकम के लेनदेन में केवल तीन आरोपी ही शामिल थे या रकम जुटाने और उसे ठिकाने लगाने में अन्य लोगों की भी भूमिका रही है।
Tags
जमशेदपुर
Comments