आदित्यपुर में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कदीम खान से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी; पत्नी डोली परवीन की संपत्ति और किराए से जुड़े लेन-देन की भी जांच


आदित्यपुर में अवैध कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को आदित्यपुर थाना पुलिस ने थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में एच रोड स्थित मुस्लिम बस्ती में कदीम खान से जुड़े बताए जा रहे मकानों और जमीन की जांच की।पुलिस को सूचना मिली थी कि इन ठिकानों पर संदिग्ध गतिविधियां होती हैं और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।

 इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां रह रहे किराएदारों को मकान खाली कराया। इसके साथ ही मकानों और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच शुरू की गई।जांच का दायरा कदीम खान की पत्नी डोली परवीन से जुड़ी संपत्ति और ठिकानों तक भी पहुंच गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन संपत्तियों से होने वाली आय का इस्तेमाल कहीं अवैध गतिविधियों में तो नहीं किया जा रहा था।

 हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी की भूमिका स्पष्ट होगी।पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि कुछ मकानों से मिलने वाले किराए की रकम का इस्तेमाल कथित तौर पर तस्करी और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने में किया जा रहा था। इसी बिंदु पर पुलिस आर्थिक लेन-देन और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबार और अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब अपराधियों के साथ-साथ उनके आर्थिक नेटवर्क और संभावित सहयोगियों पर भी नजर रख रही है।

Comments

और नया पुराने